26% आबादी के पास पीने का सुरक्षित पानी नहीं : UNESCO
📝 Current Affairs #Notes
Date - 26 / March / 2023
━━━━━✥👇💯👇✥━━━━━
1️⃣सलीमा टेटे बनी AHF की एंबेसडर
हाल ही में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को एशियाई हॉकी फेडरेशन ने 2 वर्षों के लिए एथलीट एंबेस्डर के रूप में नियुक्त किया है |
सलीमा टेटे झारखंड राज्य से हैं और FIH महिला जूनियर विश्वकप दक्षिण अफ्रीका में भारत का नेतृत्व किया था |
Asian Hockey Federation
स्थापना - 1958
मुख्यालय - कुआलालंपुर मलेशिया
2️⃣लुइस कैफरेली को मिला 2023 का एबल पुरस्कार
गणित का नोबेल पुरस्कार माना जाने वाला एबल पुरस्कार 2023 के लिए लुइस कैफरेली को उनके गणित में नॉनलीनियर पार्शियल इक्वेशन और फ्री बाउंड्री प्रॉब्लम में दिए योगदान के लिए दिया गया है |
एबल पुरस्कार की शुरुआत 2001 में नॉर्वे की सरकार ने प्रसिद्ध गणितज्ञ नील्स हेरनिक के सम्मान में की और पहली बार 2003 में जीएन पियरे को पुरस्कार दिया गया |
3️⃣हल्द्वानी में खुलेगा खेल विश्वविद्यालय
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हल्द्वानी शहर के कुमाऊं क्षेत्र में एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी |
4️⃣अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रीकपे
Bharat Pe के Co-founder अशनीर ग्रोवर ने क्रिकेट फेंटेसी स्पोर्ट्स एप CrickPe को लॉन्च किया है |
यह dream11 की तरह स्किल बेस्ट फेंटेसी क्रिकेट गेम का प्लेटफार्म होगा |
5️⃣कोकण युद्ध अभ्यास 2023 आयोजित
हाल ही में भारत और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच 20 से 22 मार्च के बीच में कोकण तट अरब सागर में द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास कोकण 2023 आयोजित किया गया |
इसमें गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल ने भी हिस्सा लिया |
भारत ब्रिटेन के बीच अन्य अभ्यास इंद्रधनुष और अजय वारियर है |
6️⃣श्रीमंत कोकटे की अंग्रेजी पुस्तक छत्रपति शिवाजी महाराज जारी
हाल ही में प्रसिद्ध मराठी लेखक और इतिहासकार श्रीमंत कोकाटे की पहली अंग्रेजी पुस्तक "Chatrapati Shivaji Maharaj" जारी की है, जिसे दिलीप चौहान ने अनुवाद किया है |
इस पुस्तक में शिवाजी महाराज के बारे में जानकारी दी है |
7️⃣भारत तंजानिया व्यापार आपसी मुद्राओं में होगा
हाल ही में RBI ने भारत और तंजानिया को द्विपक्षीय व्यापार के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग की मंजूरी दी है |
इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम होगी |
तंजानिया -
राजधानी - डोडोमा
महाद्वीप - अफ्रीका
मुद्रा - तंजानिया शीलिंग
8️⃣इंटेल के सह संस्थापक गार्डन मूर का निधन
हाल ही में इंटेल कंपनी के संस्थापक गार्डन मूर (कैलिफोर्निया) का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है |
इंटेल कंपनी की शुरुआत 1968 में हुई थी और यह प्रमुख सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी है |
आज के समय कंप्यूटर में ज्यादातर इंटेल की चिप लगी होती हैं |
9️⃣26% आबादी के पास पीने का सुरक्षित पानी नहीं : UNESCO
हाल ही में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र 2023 Water कॉन्फ्रेंस में यूनेस्को द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दुनिया की 26% आबादी के पास पीने का सुरक्षित पानी नहीं है, जबकि 46% आबादी के पास अच्छी तरह से प्रबंधित स्वच्छता सुविधाएं नहीं है |
यह आने वाले जल संकट का संकेत है |
जल संकट में भारत शीर्ष देशों में हैं |
संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस 2023 (22 मार्च ) को चिन्हित करने के लिए Be the Change नामक वैश्विक अभियान शुरू किया है |
🔟वित्त विधेयक 2023 लोकसभा में पारित
विपक्ष के हंगामे के बावजूद वित्त विधेयक 2023 को लोकसभा से पारित कर दिया गया है |
टिप्पणियाँ