Current Affairs
Date :- 31 / March (03) /2023
Day :- Friday
#DCA_Dose_2023
प्रश्न 1:- रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षमताओं की मजबूती के लिए कितने हज़ार करोड़ रूपये के तीन अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- लगभग 5400 करोड़ रूपये के।
प्रश्न 2:- गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं तक तैरने वाले पहले व्यक्ति कौन बने हैं?
उत्तर :- कृष्ण प्रकाश (आईपीएस अधिकारी)।
प्रश्न 3:- केंद्र ने 7432 सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए FAME योजना चरण -2 के तहत कितने करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 800 करोड़ रुपये।
प्रश्न 4:- किस बैंक ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की है?
उत्तर :- यस बैंक ने।
प्रश्न 5:- किस बैंक ने वृक्षारोपण के लिए 48 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है?
उत्तर :- SBI ने।
प्रश्न 6:- लियोनेल मेसी ने किस देश के लिए 100वां अन्तर्राष्ट्रीय गोल किया है?
उत्तर :- अर्जेंटीना के लिए।
प्रश्न 7:- वर्ल्ड बैंक ने किस राज्य में स्वच्छ पेयजल के लिए, 36.3 करोड़ अमेरीकी डॉलर की ऋण मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य में।
प्रश्न 8:- नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो जी ने कितने करोड़ का बजट पेश किया है?
उत्तर :- 1,374.17 करोड़ रुपए।
प्रश्न 9:- शिक्षा मंत्रालय ने राइजिंग इंडिया योजना के लिए फ्लैगशिप प्रधानमंत्री स्कूलों के लिए कितने स्कूलों का चयन किया है?
उत्तर :- 9000 स्कूलों का।
प्रश्न 10:- सरकार ने पैन-आधार लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर कब तक कर दी है?
उत्तर :- 30 जून 2023 तक।
प्रश्न 11:- स्टार स्पोर्ट्स का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- रणवीर सिंह को।
प्रश्न 12:- हाल ही में हमजा युसूफ किस देश के प्रथम मंत्री चुने गए हैं?
उत्तर :- स्कॉटलैंड से।
प्रश्न 13:- किसे "International Boxing Federation" (IBF) के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- अजय सिंह को।
प्रश्न 14:- विश्व बैंक ने किस राज्य की बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए 108 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
उत्तर :- असम राज्य की।
प्रश्न 15:- किस देश ने किर्गिस्तान को 2-0 से हराकर त्रि-राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत ने।