लूनी नदी का उदय राजस्थान में अरावली श्रेणी में पुष्कर घाटी से होता है, यह नदी कच्छ के रण के दलदल युक्त क्षेत्र में समाप्त हो जाती है।
🔰Indian Geography GK 🔰
➭ सतलुज नदी तिब्बत में मानसरोवर झील से निकलती है, यह नदी भारत में हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले में शिपकी दर्रे से प्रवेश करती है।
➭ तुलबुल परियोजना जम्मू-कश्मीर राज्य में झेलम नदी पर स्थित है।
➭ “कायाल” केरल में पाए जाते हैं, यह मछली पकड़ने और अंतर्देशीय परिवहन के लिए उपयोगी होती हैं। प्रसिद्ध नेहरु ट्राफी पुन्नामदा कायाल में आयोजित की जाती है।
➭ नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है। ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है। बेतवा नदी विन्ध्य श्रेणी से निकलती है, यह यमुना की सहायक नदी है।
➭ केरल का कोच्ची बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है, यह वेम्बनाद कायल में स्थित है।
➭ भारत की कुल थल सीमा 15,106.7 किलोमीटर है, इसमें भारत के 92 जिले व 17 राज्य शामिल हैं। भारत की जलीय सीमा 7,516.6 किलोमीटर है, इसमें 13 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
बांग्लादेश के भारत की थल सीमा 4,096.7 किलोमीटर है।
चीन के साथ भारत की कुल सीमा 3,488 किलोमीटर है।
पाकिस्तान के साथ भारत की कुल सीमा 3,323 किलोमीटर है।
➭ दोमट मिट्टी में रेत, चिकनी मिट्टी और ह्यूमस का मिश्रण होता है। इसमें जल संचय की क्षमता अधिक होती है, और इसमें पर्याप्त खनिज पाए जाते हैं जो पौधे के विकास के लिए ज़रूरी होते हैं।
➭ उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ भारी वर्षा होती है। भारत में अंडमान व निकोबार द्वीप, उत्तर पूर्वी भारत के राज्य और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं।
➭ लूनी नदी का उदय राजस्थान में अरावली श्रेणी में पुष्कर घाटी से होता है, यह नदी कच्छ के रण के दलदल युक्त क्षेत्र में समाप्त हो जाती है।
➭ चिरिया झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित है। यह चिरिया लोह खदान भारत की सबसे बड़ी लोह अयस्क खदान है, यहाँ पर 2,000 मिलियन टन का लोह अयस्क भंडार मौजूद है। इस खदान में भारतीय स्टील प्राधिकरण द्वारा काम किया जाता है।
.jpg)
Post a Comment