किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘ग्लोबल आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?--Which Bollywood actor has been honored with the 'Global Icon Award'?
स्टेटिक जीके के साथ परीक्षा से संबंधित कर्रेंट अफेयर्स
प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
✓ #StaticGK ✅
📖 16 नवम्बर 2022
1. भारत के किस राज्य में आईबीएसए नेत्रहीन फुटबॉल महिला एशियाई/ ओशिनिया चैम्पियनशिप 2022 आयोजित की गई हैं?
➖ केरल
व्याख्या:- केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने केरल के कोच्चि में आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल महिला एशियाई / ओशिनिया चैम्पियनशिप 2022 का उद्घाटन किया। आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल महिला एशियाई / ओशिनिया चैम्पियनशिप 2022 11 नवंबर 2022 से 18 नवंबर 2022 तक आयोजित की जा रही है।
2. नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी रामकृष्णन को किस देश के शाही ऑर्डर ऑफ मेरिटो से सम्मानित किया गया हैं?
➖ वेंकी रामकृष्णन
व्याख्या:- भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘आर्डर आफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार ब्रिटेन के महाराजा या महारानी द्वारा दिया जाने वाला एक विशेष सम्मान है। प्रोफेसर वेंकी का जन्म तमिलनाडु के चिदंबरम में हुआ था। ब्रिटेन जाने से पहले उन्होंने अमेरिका में शिक्षा पाई थी। 2009 में उन्हें रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
3. किस देश ने पाकिस्तान को हराकर पुरूष टी-20 विश्व कप 2022 जीता हैं?
➖ इंग्लैंड
व्याख्या:- इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाक को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया। टीम के लिए सैम कर्रन और आदिल रशीद ने खतरनाक गेंदबाजी की।
4. हाल ही में किस शहर में भारतीय जैविक डेटा केंद्र का उद्धाटन किया गया हैं?
➖ फरीदाबाद
व्याख्या:- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद में जीवन विज्ञान डेटा के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय भंडार ‘इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर’ राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के बायोटेक-प्राइड दिशानिर्देशों के अनुसार, आईबीडीसी को भारत में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान से उत्पन्न सभी जीवन विज्ञान डेटा को संग्रहित करना अनिवार्य है।
5. रिलायंस ने किस शहर में देश का पहला मल्टीमाॅडल लाॅजिस्टिक पार्क बनाने की घोषणा की हैं?
➖ चेन्नई
व्याख्या:- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ी डील हासिल कर ली है। चेन्नई में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने जा रही है। इस अत्याधुनिक फ्रेट हैंडलिंग फैसिलिटी में कई तरह के ट्रांसपोर्ट के एक्सेस होगा और इसे 3 चरणों में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाने जा रही हैं। इसकी कुल लागत करीब 1424 करोड़ रुपये होगी। इसमें करीब 783 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस करेगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका पहले चरण का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
6. हाल ही में किसके द्वारा ‘ई-महाकुंभ’ पोर्टल लाॅन्च किया गया है?
➖ द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 नवंबर, 2022 को ई-कुंभ (नॉलेज अनलीशेड इन मल्टीपल भारतीय लैंग्वेजेस) पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और किताबें 12 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। सुश्री मुर्मू ने उड़िया भाषा में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की इंजीनियरिंग की किताबें और वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी) द्वारा विकसित उड़िया भाषा में 50,000 तकनीकी शब्दों की शब्दावली का भी विमोचन किया।
7. हाल ही में किस राज्य में अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण आयोजित किया गया हैं?
➖ मणिपुर
व्याख्या:- अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7 वां संस्करण 14 नवंबर 2022 को मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में आयोजित किया जाएगा। दुनिया में सबसे लंबे समय तक उड़ने वाले प्रवासी पक्षी अमूर फाल्कन(बाज़) के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन 2015 से किया जा रहा है। दिन भर चलने वाला त्योहार आम तौर पर नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है।
8. किस देश ने 2025 कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करने की घोषणा की हैं?
➖ ब्रिटेन
व्याख्या:- विश्व कबड्डी महासंघ (डब्ल्यूकेएफ) के तत्वाधान में खेले जाने वाले 2025 कबड्डी विश्व कप की मेजबानी ब्रिटेन का वेस्ट मिडलैंड्स करेगा। कबड्डी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम का दबदबा रहा है जिसने 10 में से नौ बार विश्व कप का खिताब जीता है। इन सभी विश्व कप का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) के तत्वावधान में हुआ था और इसे एशियाई सरजमीं पर खेला गया था। यह पहली बार है कि कबड्डी विश्व कप एशिया के बाहर आयोजित किया जाएगा।
9. बाल दिवस मनाया जाता हैं?
➖ 14 नवंबर
व्याख्या:- बच्चों के लिए बेशुमार प्यार और लगाव की वजह से जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को हर वर्ष बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाल दिवस के दिन स्कूलों में भाषण, डांस, खेल, डिबेट जैसी कई प्रतियोगिताएं होती हैं। 14 नवंबर 1889 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। देश में हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन मनाया जाता है। पंडित नेहरू का योगदान भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से मुक्ति दिलाने से लेकर आज़ाद भारत के विकास के सभी पेहलूओं में रहा है।
10. किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘ग्लोबल आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
➖ शाहरुख खान
व्याख्या:- बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान को शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर-2022 में ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शाहरुख खान को सांस्कृतिक, लेखन और रचनात्मकता के शोबे में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। मेगास्टार के कद्रदान भारत के अलावा यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका तक में फैले हुए हैं। इनाम लेने के बाद, शाहरुख खान ने कहा, ’’अल्फाज, किताबें और कहानियां, ये सारी चीजें हमें एक साथ लाती है। हम सिनेमा, कहानी, कहानियों, किताबों और नृत्य के जरिए इंसानियत को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।
Post a Comment