हाल ही में तीन साल की अवधि के लिए यस बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
स्टेटिक जीके के साथ परीक्षा से संबंधित कर्रेंट अफेयर्स
प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
✓ #StaticGK ✅
📖 10 अक्टूबर 2022
1. हाल ही में ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में ”मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
Ans :- डॉ. एस. जयशंकर
Explanation:-
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 में भाग लिया और ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में ”मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पुस्तक का विमोचन किया।
इस कार्यक्रम ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को उनकी असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया।
न्यूजीलैंड की राजधानी - वेलिंगटन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री - जैसिंडा अर्डर्न
2. हाल ही में भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया गया हैं?
Ans :- 8 अक्टूबर
Explanation:-
भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air force Day 2022) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है।
भारतीय वायुसेना आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’।
भारतीय वायु सेना की स्थापना के समय देश के पास 6 RAF-ट्रेंड अधिकारियों, 19 वायु सैनिक और इन्वेंट्री में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन भी थे।
आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे।
भारतीय वायु सेना मुख्यालय :- नई दिल्ली
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल :- विवेक राम चौधरी।
3. हाल ही में तीन साल की अवधि के लिए यस बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- प्रशांत कुमार
Explanation:-
बैंकर प्रशांत कुमार को तीन साल की अवधि के लिए यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने प्रशांत कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी।
यस बैंक में शामिल होने से पहले, प्रशांत कुमार SBI के उप प्रबंध निदेशक और CFO थे।
4. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा चीता टास्क फोर्स का गठन किया गया?
Ans :- केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय
Explanation:-
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को बसाए जाने की निगरानी के लिए नौ सदस्यीय कार्यबल का गठन किया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) “चीता कार्य बल” के कामकाज को सुविधाजनक बनाएगा और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
दो साल की अवधि के लिए गठित कार्यबल नियमित रूप से चीतों के क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक उपसमिति बना सकता है।
5. किस राज्य सरकार ने हाल ही में "औद्योगिक पार्क नीति के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स नीति 2022" को मंजूरी दी है?
Ans :- झारखंड
Explanation:-
झारखंड सरकार ने ‘झारखंड औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स नीति 2022‘ को मंजूरी दे दी है।
अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी, नीति का उद्देश्य 75 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सब्सिडी प्रदान करके निजी कंपनियों को औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए झारखंड में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।
6. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं असेंबली 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस असेंबली की अध्यक्षता कौन करेगा?
Ans :- राज कुमार सिंह
Explanation:-
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 5वीं असेंबली 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह असेंबली की अध्यक्षता करेंगे।
वर्तमान में, भारत के पास अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन असेंबली के अध्यक्ष का पद है।
इस बैठक में 109 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
7. पर्यवेक्षी प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा लॉन्च की गई वेब-आधारित एप्लिकेशन का नाम क्या है?
Ans :- DAKSH
Explanation:-
पर्यवेक्षी प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ‘DAKSH‘ नामक एक वेब-आधारित एप्लिकेशन लॉन्च की।
यह बैंकों और NBFC जैसी पर्यवेक्षित संस्थाओं में अनुपालन संस्कृति में और सुधार लाने के उद्देश्य से अनुपालन आवश्यकताओं की और अधिक निगरानी करेगा।
यह साइबर घटना रिपोर्टिंग और विश्लेषण को भी सक्षम करेगा।
RBI मुख्यालय - मुंबई
8. हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ऑप्टस, साइबर हमले की चपेट में आई, यह किस देश में स्थित है?
Ans :- ऑस्ट्रेलिया
Explanation:-
ऑस्ट्रेलियाई दूरसंचार कंपनी ऑप्टस के साइबर हमले में 1.2 मिलियन ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ छेड़छाड़ की गयी। इसे देश के सबसे बड़े साइबर उल्लंघनों में से एक माना जा रहा है।
इस घटना ने 10 मिलियन ग्राहकों को प्रभावित किया, जो ऑस्ट्रेलिया की आबादी के लगभग 40% के बराबर है। इसके बाद, संघीय सरकार ने दूरसंचार कानूनों में बदलाव जारी किए हैं।
9. हाल ही में विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान कितना है?
Ans :- 6.5%
Explanation:-
विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जून में घोषित 7.5% के अपने पहले के अनुमान से भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया है।
यह तीसरी बार है जब विश्व बैंक ने FY23 में भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के विकास के पूर्वानुमान को संशोधित किया है।
जून 2022 में, इसने भारत के लिए अपने FY23 GDP विकास पूर्वानुमान को घटाकर 7.5% कर दिया था।
इससे पहले अप्रैल 2022 में, इसने पूर्वानुमान को 8.7% से घटाकर 8% कर दिया था।
10. नोबेल पुरस्कार 2022 की विजेता एनी अर्नॉक्स किस देश की लेखिका हैं?
Ans :- फ्रांस
Explanation:-
फ्रांस की लेखिका एनी अर्नॉक्स को साहित्य में 2022 के नोबेल पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया है।
82 वर्षीय लेखिका को उनके उपन्यासों के लिए जाना जाता है जो वर्ग और लिंगभेद के व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित हैं।
एनी अर्नॉक्स द्वारा लिखी गई 20 से अधिक पुस्तकें दशकों से फ्रांस में स्कूली पाठ हैं।
इस वर्ष साहित्य पुरस्कार के दावेदारों में से एक भारत में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी भी थे।
11. हाल ही में प्रक्षेपित NASA मिशन में अंतरिक्ष में जाने वाली पहली मूल अमेरिकी महिला कौन बनीं हैं?
Ans :- निकोल मान
Explanation:-
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निकोल मान NASA के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली पहली मूल अमेरिकी महिला बन गई हैं।
45 वर्षीय निकोल मान उन चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं, जिन्होंने फ्लोरिडा से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी।
निकोल मान ‘क्रू-5‘ नामक मिशन में भाग ले रही हैं जिसमें स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट वाले प्रक्षेपण यान का उपयोग किया जा रहा है।
12. प्रतिवर्ष विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?
Ans :- 07 अक्टूबर
Explanation:-
विश्व कपास दिवस हर साल 7 अक्टूबर को कपास और उसके हितधारकों के वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
कॉटन-4 की पहल पर, विश्व व्यापार संगठन ने 7 अक्टूबर 2019 को विश्व कपास दिवस का शुभारंभ किया।
कपास एक बहुउपयोगी पादप है जिसका मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग में उपयोग किया जाता है।
विश्व कपास दिवस 2022 की थीम - ”वीविंग अ बेटर फ्यूचर फॉर कॉटन”।
.jpg)
Post a Comment