भारतीय राज व्यवस्था से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
📝 सर्वोच्च न्यायालय । राज व्यवस्था
• भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है? -भाग-V
• संविधान का व्याख्याकार और संरक्षक कौन है? -सर्वोच्च न्यायालय
• सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति होती है जब-न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम (गणपूर्ति) नहीं होता
• सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
• सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए? -10
• भारत के सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश कितनी उम्र तक अपने पद पर बना रह सकता है?-65 वर्ष
• उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु है -65 वर्ष
• सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो जाने पर पदच्युति का आदेश कौन जारी कर सकता है? -राष्ट्रपति
• सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है- ₹1,00,000
• सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता - 90,000
• किसके अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई? -रेगुलेटिंग अधिनियम, 1773
• भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना हुई थी-भारत शासन अधिनियम, 1935 के अधीन
• मूल रूप से संविधान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों की व्यवस्था थी? -7
• वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों का प्रावधान किया गया है?-30
• उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है? -संसद
• सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?-राष्ट्रपति
• सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?-राष्ट्रपति
• भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? -राष्ट्रपति
• राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में किससे परामर्श करते हैं? -सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
• जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद खाली हों, तब उनके काम कौन करेगा? -भारत के मुख्य न्यायाधीश
• भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के रूप में काम किया? -जस्टिस एम. हिदायतुल्ला
• क्या सेवानिवृत्ति के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते है? -किसी भी न्यायालय में नहीं
• सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि करने का अधिकार किसे प्राप्त -संसद
• सर्वोच्च न्यायालय में न्यायिक काम-काज के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता है? अंग्रेज़ी
• सर्वोच्च न्यायालय किस संस्था का निरीक्षण कर सकता है? -अधीनस्थ न्यायालय
• भारत में न्यायपालिका है -स्वतंत्र
• राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसको _ प्रस्तुत किया जाता है? -भारत के उच्चतम न्यायालय को
• राष्ट्रपति कानूनी मामलों में किससे परामर्श ले सकता है? -सर्वोच्च न्यायालय
• उच्चतम न्यायालय को परामर्शदात्री बनाया गया है -अनुच्छेद 143 में
• न्यायिक पुनर्विलोकन का अधिकार किसे है? -उच्चतम न्यायालय
• न्यायालय के प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार से तात्पर्य है -पहली बार (सीधे) मामलों की सुनवाई की योग्यता
• उच्चतम न्यायालय द्वारा परमादेश किसे जारी किया जाता है? -किसी अधिकारी को सरकारी आदेश निभाने के लिए
• केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है -इसकी मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
• भारत का उच्चतम न्यायालय कानूनी तथ्य के मामलों में राष्ट्रपति को परामर्श देता है- -तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है.