📝 Current Affairs #Notes
Date - 25 / Dec / 2022
━━━━━✥👇💯👇✥━━━━━
1. YouTube ने भारत की GDP में दिया ₹10000 करोड़ का योगदान
ऑक्सफोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Youtubers ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 10,000 करोड़ रुपये का योगदान देने के साथ लगभग 7.5 लाख पूर्णकालिक-समकक्ष रोजगार को भी समर्थन दिया है।
2. 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट जारी
2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक (Global Food Security Index – GFSI) रिपोर्ट ब्रिटिश साप्ताहिक ‘द इकोनॉमिस्ट’ द्वारा जारी की गई।
2022 में, शीर्ष 10 देशों में से 8 यूरोप में हैं, जिसमें फिनलैंड 83.7 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद आयरलैंड (81.7) और नॉर्वे (80.5) का स्थान है।
दक्षिण अफ्रीका, 59वें स्थान पर, अफ्रीका में सबसे अधिक खाद्य-सुरक्षित देश के रूप में पहचाना गया।
3. राष्ट्रीय किसान दिवस : 23 दिसम्बर
पूर्व भारत के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (5वे प्रधानमंत्री) की जयंती पर 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है ।
चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ में है ।
4. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस : 24 दिसम्बर
24 दिसंबर 1986 को पारित राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिनियम 1986 के कारण भारत में प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है ।
ज्ञान रहे विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है ।
5. भारत का पहला ग्रीन स्टील Kalyani Ferresta लांच किया
भारत स्थित कल्याणी समूह ने कल्याणी फेरेस्टा (Kalyani Ferresta) नामक भारत का पहला “ग्रीन” स्टील ब्रांड लॉन्च किया है।
जब स्टील का निर्माण जीवाश्म ईंधन का उपयोग किए बिना किया जाता है, तो इसे ग्रीन स्टील (green steel) के रूप में जाना जाता है।
6. वीर गार्जियन 2023 अभ्यास जनवरी में
जनवरी 2023 में भारत और जापान की वायु सेना के बीच में वीर गार्जियन युद्ध अभ्यास जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा।
भारत और जापान वर्तमान में सेनाओं के बीच धर्म गार्जियन अभ्यास, वायु सेना के बीच शिन्यु मैत्री और नौसेना के बीच JIMEX का आयोजन कर रहे हैं।
7. इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
करन से पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले थे।