हाल ही में भारतीय फिल्म ‘छेलो शो’ को ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशयल एंट्री मिली हैं, यह किस भाषा की फिल्म है?
स्टेटिक जीके के साथ परीक्षा से संबंधित कर्रेंट अफेयर्स
प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
#Static GK
📖 24 सितम्बर 2022
1. हाल ही में किसने ‘2022 भारत के लिए शिक्षा स्थिति की रिपोर्ट: शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ जारी किया है?
Ans :- यूनेस्को
Explanation:-
हाल ही में, यूनेस्को ने ‘2022 भारत के लिए शिक्षा स्थिति की रिपोर्ट: शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ जारी की। यह वार्षिक रिपोर्ट का चौथा संस्करण है।
रिपोर्ट को यूनेस्को नई दिल्ली कार्यालय के मार्गदर्शन में शोधकर्ताओं की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा विकसित किया गया है।
रिपोर्ट में भारतीय शिक्षा क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों का उल्लेख किया गया है जिन्हें एआई द्वारा हल किया जा सकता है।
रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नैतिकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
2. हाल ही में भारतीय फिल्म ‘छेलो शो’ को ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशयल एंट्री मिली हैं, यह किस भाषा की फिल्म है?
Ans :- गुजराती
Explanation:-
बॉलीवुड हो चाहे साउथ हो किसी भी फिल्म के लिए ऑस्कर में एंट्री लेना बहुत बड़ी बात है।
ऑस्कर 2023 के लिए देश की तरफ से लिस्ट में ‘RRR’ और ‘The Kashmir Files’ समेत कई फिल्में शामिल हुई थी।
भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ की ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री होगी।
3. पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 23-24 सितंबर को किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?
Ans :- गुजरात
Explanation:-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के उन्मूलन के लिए नीतियों को लागू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच और तालमेल बनाना है।
सम्मेलन पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए सहकारी संघवाद को बढ़ावा देगा।
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 23-24 सितंबर को किया जाएगा।
4. हाल ही में नॉर्थ चैनल को पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय तैराक कौन बन गए हैं?
Ans :- एल्विस अली हजारिका
Explanation:-
एल्विस अली हजारिका उत्तर पूर्व भारत से नॉर्थ चैनल को पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
एल्विस अली हजारिका एक अनुभवी तैराक हैं, जो कि असम के निवासी हैं।
एल्विस नॉर्थ चैनल को पार करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय तैराक भी बन गए हैं।
एल्विस और उनकी टीम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 घंटे 38 मिनट का समय लगा।
नॉर्थ चैनल उत्तर-पूर्वी उत्तरी आयरलैंड और दक्षिण-पश्चिमी स्कॉटलैंड के बीच का जलडमरूमध्य है।
5. निम्नलिखित में से किस शहर में ‘ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन-2022’ का आयोजन किया गया?
Ans :- मुंबई
Explanation:-
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट, 2022 का उद्घाटन किया।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (FCC) द्वारा किया गया।
इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भाग लिया।
6. हाल ही में भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस ने किस शहर में अपनी पहली त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की है?
Ans :- न्यूयॉर्क
Explanation:-
भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर न्यूयॉर्क में अपनी पहली त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की।
मंत्रियों ने सामरिक भागीदारों और UNSC सदस्यों के बीच विचारों के सक्रिय आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करते हुए कूटनीति के समकालीन तरीकों पर चर्चा की।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें उच्च स्तरीय सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे।
7. हाल ही में 32 वर्षो की शानदार सेवा के बाद किस भारतीय जहाज को नौसेना से रिटायर किया गया हैं?
Ans :- INS अजय
Explanation:-
भारतीय नौसेना ने अपने सबसे अच्छे युद्ध पोतों में से एक INS अजय को रिटायर कर दिया है।
INS अजय ने 32 सालों तक शानदार सेवा दी है।
सेवामुक्त से जुड़े समारोह को पारंपरिक तरीके से मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज, नौसैनिक पताका और जहाज के डिमोशनिंग पेनेंट को आखिरी बार सूर्यास्त के समय उतारा गया। ये जहाज की कमीशन सेवा के अंत का प्रतीक है।
8. हाल ही में चर्चा में रही ‘माया’ किस जानवर की क्लोनिंग है?
Ans :- जंगली आर्कटिक भेड़िया
Explanation:-
बीजिंग बेस्ड एक जीन फर्म ने दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िये का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया है।
जंगली आर्कटिक भेड़िया को सफेद भेड़िया या ध्रुवीय भेड़िया भी कहा जाता है।
यह जानवर कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के उच्च आर्कटिक टुंड्रा का मूल निवासी है। क्लोनिंग को दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में एक मील का पत्थर उपलब्धि माना जाता है।
9. हाल ही में सेना प्रमुख मनोज पांडे द्वारा ‘कारगिल इंटरनेशनल मैराथन’ का उद्घाटन कहां किया गया है?
Ans :- लद्दाख
Explanation:-
लद्दाख के कारगिल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरहद कारगिल मैराथन में देश-विदेश के दो हजार से अधिक धावक ने दौड़ लगाई।
थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे वर्चुअल मोड में सरहद मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
10. हाल ही में किस प्रदेश ने कम्यूनिटी पुलिसिंग पहल ‘वी केयर’ की शुरूआत की है?
Ans :- नई दिल्ली
Explanation:-
सेवा दिवस के अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर “वी केयर” नाम से दिल्ली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल का उद्घाटन किया।
इस पहल का उद्देश्य दिल्ली पुलिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि जनता के साथ अधिक से अधिक समन्वय बनाकर रखा जा सके और पुलिस जनसंपर्क स्थापित किया जा सके।
11. हाल ही में ‘अस्ताना’ को किस देश की नई राजधानी घोषित की गई है?
Ans :- कजाकिस्तान
Explanation:-
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायव ने राष्ट्रपति पद को सीमित करने और देश की राजधानी के पुराने नाम अस्ताना को वापस लाने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस बिल ने राजधानी के ‘अस्ताना’ नाम को फिर से बहाल कर दिया है, जिसका नाम निवर्तमान राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के सम्मान में 2019 में बदलकर नूर-सुल्तान कर दिया गया था।
12. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता हैं?
Ans :- 21 सितंबर
Explanation:-
हर वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरुआत की। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था।
दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम का दिन घोषित किया। इसके बाद अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।
.jpg)
Post a Comment